Online betting on IPL match कोटा पुलिस व डीएसटी टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे नकदी, करोड़ों का हिसाब किताब, मोबाइल, लेपटॉप व पैनड्राइव जब्त किए हैं।

एसपी शरद चौधरी ने बताया कि थानाधिकारी बाबूलाल व डीएसटी टीम प्रभारी नीरज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग व दिल्ली की टीम पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए बोरखेड़ा क्षेत्र में समृद्धि एन्क्लेव द्वितीय रॉयल मैरिज गार्डन के पास मकान नं. 83 पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 34 हजार 800 रुपए नकद, 11 स्मार्टफोन, 1 लेपटॉप मय पैनड्राइव जब्त किया। आरोपियों के पास 14 करोड़ 38 लाख 53 हजार रुपए का हिसाब किताब भी मिला। गिरफ्तार आरोपियों में बूंदी बालचंद पाड़ा हाल इंद्रा कॉलोनी नैनवां रोड थाना कोतवाली बूंदी निवासी शाहनवाज खान (22), बूंदी महावीर कॉलोनी निवासी नौशाद कान (21), बूंदी तिलक चौक निवासी दानिश (30) व मोहम्मद शरीफ (35) को गिरफ्तार कर लिया।