3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: 42 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Cyber Fraud In Kota: जब फरियादी प्रतीक ने अपने बैंक खाते का लेन-देन चेक कराने के लिए पासबुक में एंट्री करवाई। जांच में पता चला कि 27 बार में यह राशि निकाली गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 27 Feb 2025, 10:25 AM IST

Patrika Campaign For Cyber Safety: साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 लाख रुपए की ठगी करने वाले शातिर ठग सुभाष बेनीवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अम्बाला, हरियाणा की केन्द्रीय जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। यह गिरफ्तारी साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

नेट बैंकिंग के जरिए 42 लाख की ठगी

यह भी पढ़ें : Patrika Raksha Kavach: SP ने साइबर क्राइम को लेकर किया स्टूडेंट्स को जागरूक, फ्रॉड से बचने के बताए मंत्र

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी सुभाष बेनीवाल ने नेट बैंकिंग के माध्यम से फरियादी के बैंक खाते से 42 लाख रुपए निकाल लिए। घटना 19 मई 2024 को सामने आई, जब फरियादी प्रतीक ने अपने बैंक खाते का लेन-देन चेक कराने के लिए पासबुक में एंट्री करवाई। जांच में पता चला कि 26 अप्रेल से 10 मई 2024 के बीच 27 बार में यह राशि निकाली गई थी।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

फरियादी प्रतीक ने तत्काल साइबर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए ठगी में शामिल आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटाई। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सुभाष बेनीवाल ने 28 अप्रेल 2024 को ठगी की रकम में से 6.80 लाख रुपए अपने बैंक खाते में जमा कराए और बाद में निकाल लिए। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ठगी गई रकम की रिकवरी के प्रयास जारी हैं।

यह भी पढ़ें : Patrika Raksha Kavach Abhiyan: CBI अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, पत्रिका ‘रक्षा कवच’ ने दी सुरक्षा