
पीपल्दाकलां. कस्बे में पल के दहड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहें 8 दिवसीय सोरती मेले में शनिवार रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दीपक दाधीच व अध्यक्षता मंडी डायरेक्टर सिद्धार्थ नंदवाना , विशिष्ट अतिथि कोलाना मठ चतुर्भुज गिरी महाराज, चंद्रशेखर देशबंधु, रमेशचंद दाधीच, पूर्व सरपंच नारायणलाल अमरोलिया रहे।
मेला कमेठी की ओर से अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। कवियत्री डॉ. मीरा दीक्षित ने मॉ शारदा वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू किया। राष्ट्रीय कवि विश्वामित्र दाधीच ने भाया कटी न गयो र मारो गांव शीर्षक कविता का पाठ किया।
ओज रस कवि मांगीलाल मरमिट , गौरीशंकर सोनगरा ने ओजवान भाषा में आंतकवाद व देशभक्ति पर कविता पाठ कर श्रोताओं के रोंगटे खड़े कर दिए। श्रोताओं ने देश भक्ति नारे लगाकर कवि की कविता का अभिवादन किया। हास्य रस के सुरेश पंडित ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
कवियों ने देश में फै ले भ्रष्टाचार,आतंकवाद,बलात्कार,चोरी आदि विसंगतियों के बारे में व्यग्ंय किया। कवि विष्णु विश्वास, रामकुंवार वैष्णव, रामविलास रखवाला,सपना मीणा,तोकिर आब्दी,आदि कवियों ने श्रंगार रस, मंहगाई, संस्कृ ति का पतन,आदि बिन्दुओं पर कविता पाठ किया। श्रोता देर रात तक मेला परिसर में डटे रहे।
Published on:
27 Feb 2017 01:03 am

बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
