
कोटा .
नगर निगम द्वारा पिछले से एक वर्ष से सुभाष नगर, खेड़ली फाटक क्षेत्र की नालियां साफ नहीं करने से गंदा पानी गलियों में भर रहा है। आए दिन की समस्या से निजात पाने के लिए क्षेत्रवासी कई बार पार्षद ममता महावर को अवगत करा चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। घरों में सीलन आने व बदबु से परेशान क्षेत्रवासियों ने सोमवार रात को नालियों को तोड़ दिया, जिस कारण नालियों का गंदा पानी खेड़ली फाटक मुख्य मार्ग पर आकर भर गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालियां साफ नहीं होने व नाला जाम होने से स्थानीय लोगों को समस्या आ रही है।
खेड़ली फाटक रोड पर लगा जाम
खेड़ली फाटक, नंदा की बाडी व सुभाष नगर का पानी मुख्य नाले में आता है, लेकिन ना तो नालियां साफ हो रही है और ना ही अवरुद्ध नाले को साफ किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में जब नालियां तोड़ी तो सारा पानी मुख्य सड़क पर भर गया जिस कारण वहां से निकलने वाले वाहन फंस गए। वहां मिनीडोर, ऑटो व अन्य वाहन भी रुकते हैं जिस करण समस्या और भी बढ गई। कुछ ही देर में वहां जाम के हालात बन गए। कुछ लोग गंदा पानी रोड पर आने से स्लिप हो गए।
15 लाख से बनेगा नाला
स्थानिय पार्षद ममता महावर के पति राजेन्द्र महावर ने बताया कि जिंदबाबा से खेड़ली फाटक तक 15 लाख की लागत से नाला बनाया जाएगा। इसके वर्क ऑर्डर हो चुके हैं लेकिन रेत नहीं आने से काम शुरू नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि आर्मी ने रास्ते बंद कर दिए जिस कारण ये समस्या आ रही है। नाला बनते ही सामस्या का समाधान हो जाएगा।
Updated on:
28 Nov 2017, 8:36 PM IST
Published on:
28 Nov 2017, 5:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.