31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कोटा

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

जोड़ो गुरु पूर्णिमा
बारां. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री दिगम्बर जैन महासमिति की ओर से ‘एक पौधा गुरु के नाम’ अभियान के तहत संभवनाथ जिनालय, कोटा रोड के समीप पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक णमोकार मंत्र के मंगल उच्चारण के साथ हुआ।

संस्था अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ललिता टोंग्या ने कहा कि गुरु के बताए संयम, सदाचार और सेवा के मार्ग पर चलना ही सच्ची गुरुभक्ति है। इसी भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए अभियान चलाया गया।
संस्था सचिव रानी नोपड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति गुरु के नाम पर एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले।
कार्यक्रम में चंद्रेश बड़जात्या, पूर्णिमा सेठी, रेणु जैन, सौम्या जैन सहित महासमिति के सदस्यों ने पौधरोपण कर पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।