सांगोद. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भड़काऊ एवं आपत्तिजनक पोस्ट पर अब पुलिस सख्त हो गई है। रविवार को यहां हुई सौहार्द संकल्प समिति की बैठक में लिए प्रस्तावों के बाद सोमवार को सांगोद पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के दो मामले दर्ज किए। दोनों मामलों में फिलहाल पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की, लेकिन इनकी गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है। जांच के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।