
बमोरीकलां. कस्बे के मध्यप्रदेश मार्ग पर स्थित श्री हरि एजुकेशन एकेडमी सैकंडरी विद्यालय के उद्यान में मंगलवार को राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया। अभियान को लेकर सुबह से ही उद्यान में पौधों के लिए गड्ढे करवाए गए तथा बालक बालिकाओं ने उन गड़्ढों में शीशम,आंवली, कनीर, बोटलपॉम, जामुन, सहित विभिन्न प्रजाति के पुष्पों एवं फलों के करीब 100 पौधे लगाए। पौधरोपण के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शाला निदेशक आरएल नागर ने पत्रिका के इस अभियान की सराहना करते हुए बताया कि वर्तमान समय में अंधाधुंध वृक्षों की कटाई से जंगल खत्म होते जा रहे है जिससे हमारी प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसलिए सभी लोगों को पौधे लगाकर उनकी एक साल तक देखभाल करनी चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका प्रीति नागर, मोहनलाल बैरवा, जगदीश नागर, मीनाक्षी शर्मा, गिरिराज सुमन, नीतू नागर, वंदना सिरोहिया, नंदिनी नागर सहित सभी स्टाफकर्मी व बालक बालिकाएं मौजूद थे।
Updated on:
19 Aug 2026 06:00 am
Published on:
19 Aug 2026 06:00 am
