27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, जगह-जगह स्वागत

कोटा

image

Newsdesk

Aug 27, 2026

Rajasthan

अटरू. कस्बे में बुधवार को ईद-मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। सुबह करीब साढ़े 9 बजे खेड़लीगंज मस्जिद से जुलूस रवाना हुआ। जुलूस खेड़लीगंज चौराहा, गांधी पार्क, हाट बाजार और इमामबाड़े से होते हुए ईदगाह पहुंचा। जुलूस में मुस्लिम समाज के पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पालिका मुख्यालय के चारों मस्जिदों के पेश इमाम घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। ईदगाह पहुंचने के बाद मौलवियों ने पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की जीवनी और उनके संदेशों के बारे में जानकारी दी तथा मिलाद का आयोजन किया। जुलूस के दौरान कस्बे में कई जगह लोगों ने पानी और शरबत की छबीली लगाकर स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।