26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संस्कृति की रक्षा ही देश की रक्षा का सशक्त माध्यम

कोटा

image

Newsdesk

Jul 26, 2026

Rajasthan

-काव्य क्रांति का विमोचन



बार. हिंदी साहित्य भारती की प्रदेश इकाई के तत्वावधान में संस्था धर्मादा सभा भवन में शुक्रवार को कवि जगदीश सोनी की नव-प्रकाशित काव्य कृति 'काव्य क्रांति'का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, वंदना एवं संगठन के ध्येय गीत के साथ हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रवींद्र शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता से पूर्व देश प्रेम की जो भावना थी, उसमें अपेक्षाकृत कमी आई है और नैतिक मूल्यों का भी ह्रास हुआ है। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा ही देश की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। केवल अहिंसा ही नहीं, अपितु धर्म की रक्षा करना भी हमारा परम धर्म है।

मीडिया संयोजक प्रद्युम्न गौतम ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा के वरिष्ठ साहित्यकार योगेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर अनुराग विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ रहे। कृति एवं कृतिकार का विस्तृत परिचय अश्विनी त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया, संचालन साहित्यकार डॉ. विजय जोशी ने किया। कृतिकार जगदीश सोनी ने कहा कि यह पुस्तक नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के संस्कारों को आगे बढ़ाएगी। साहित्यिक संस्था सारस, राष्ट्रीय कवि संगम सहित अन्य संस्थाओं की ओर से कृतिकार सोनी का अभिनन्दन किया गया। समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही, प्रदेश प्रतिनिधि सीताराम मीणा, जिलाध्यक्ष सरोज दीक्षित, प्रह्लाद मीणा, हरगोविंद जैन, पूरणमल नागर सहित साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।