
PTET Exam 2023
PTET Exam 2023 : राजस्थान के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में दो वर्षीय बी.एड एवं चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी बी.एड और बीए बीएड में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय पीटीईटी 2023 की परीक्षा रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रदेश में करीब 5 लाख 21 हजार लोग परीक्षा देंगे। कोटा में 49 सेंटरों पर 17,608 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत हुए हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9 बजे से पहुंचना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़ें : पीटीईटी परीक्षा 21 मई को, 5 लाख 21 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
किसी भी स्थिति में परीक्षार्थी को 10 बजे बाद एग्जाम सेंटर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में ड्रेस कोड लागू रहेगा। किसी प्रकार का डिवाइस नहीं ले जा पाएंगे। परीक्षा का आयोजन गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा है। जीजीटीयू ने परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए अनेक प्रयास किए हैं। जिला प्रशासन ने भी उडन दस्ते गठित किए हैं।
यह भी पढ़ें : 21 मई को पीटीईटी परीक्षा, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
जीजीटीयू ने इस बार छात्र हित में अनेक नवाचार किए है। परीक्षा में तकनीकी कारणों से जिन परीक्षा कारणों से पूरा पता एडमिट कार्ड पर अंकित नहीं है। ऐसे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय ने उनके मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज भेजे हैं। इन मैसेज से विद्यार्थी को सेंटर की लोकेशन पता चलेगी, ताकि किसी भी प्रकार की ऊहापोह नहीं रहे।
यह भी पढ़ें : पीटीईटी परीक्षा में किया यह बड़ा बदलाव, जानें कब से जारी होंगे प्रवेश पत्र
कोटा संभागीय परीक्षा समन्वयक व जेडीबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय भार्गव ने बताया कि परीक्षा केन्द्रों पर एजेंसी के माध्यम से एक घंटे पहले पेपर पहुंचेंगे। एक बॉक्स में रहेंगे। जिसका एक सामान्य ताला रहेगा और दूसरा डिजी लॉक रहेगा। केन्द्राधीक्षक के मोबाइल पर डिजिटल कोड आने पर ही ताला खुलेगा। परीक्षार्थियों को काला व नीला बाल पेन, एडमिक कार्ड व मूल फोटो आईडी साथ लाना होगा।
Published on:
21 May 2023 08:28 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
