3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Elections 2023 : कोटा में जेपी नड्डा बोले, पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी भाजपा और जीतेगी

JP Nadda Kota Visit : भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा एक बार फिर राजस्थान के दौरे पर पहले कोटा पहुंचे। कोटा में जेपी नड्डा ने कोटा संभाग की 17 विधानसभा सीटों पर स्थानीय नेताओं के साथ मंथन किया और रणनीति बनाई।

3 min read
Google source verification
jp_nadda_3.jpg

J P Nadda

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे कोटा पहुंचे। जेपी नड्डा का एयरपोर्ट से डीसीएम रोड तक राजस्थानी परम्परा के अनुसार जोरदार स्वागत किया गया। लघु औद्येागिक क्षेत्र में जिस होटल में बैठक रखी थी, वहां महिला कार्यकर्ताओं ने फूलों की बरसात कर जेपी नड्डा का स्वागत किया। स्वागत से गदगद होकर जेपी नड्डा ने हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बैठक में झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह शामिल हुए। बैठक की शुरुआत में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने जेपी नड्डा का साफा पहनाकर स्वागत किया। मंच पर राजस्थान के प्रभारी अरुण सिंह मौजूद थे। जेपी नड्डा ने पहली पारी में कोटा शहर, कोटा देहात तथा बूंदी जिले के पदाधिकारियों के संग बैठक की। उन्होंने कोटा और बूंदी जिले की एक-एक विधानसभा क्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सभी को सुना और आदेश दिया। बूथ प्रबंधन को लेकर पदाधिकारियों से सवाल-जवाब किए।

जेपी नड्डा बैठक की की बड़ी खबर यह रही कि बैठक में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुई थी। राजनीतिक गलियारों में यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।



जनता ने राजस्थान में बना लिया है परिवर्तन का मन

भाजपा राष्ट्रीय जेपी नड्डा ने कहा कोटा में जो जोश अपने कार्यकर्ताओं में देखा वह बता रहा है कि जनता ने राजस्थान में परिवर्तन का मन बना लिया है। अशोक गहलोत की सरकार को अलविदा कहने का मन बना लिया है। उन्होंने क्राइम के मुद्दे राजस्थान सरकार की आलोचना की। यह भी कहा कि इस बार युवाओं ने मन बना लिया है। किसानों के हाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि 19 हजार किसान कर्जदार हैं। वे अपनी जमीन गवां चुकी है। पर कांग्रेस सरकार सिर्फ बातें कर रही है।

हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे - नड्डा

बैठक के बाद जेपी नड्डा ने कहा भाजपा कोटा संभाग में मजबूत है। यहां की जनता भाजपा को फिर से सत्ता में लाना चाहती है। हम पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। कोटा दौरे से भाजपा में चुनावी जोश बढ़ गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जीत का विश्वास बढ़ गया है।

बैठक पूर्व आपस में उलझे भाजपा नेता

कोटा में जेपी नड्डा की बैठक से पहले ही बुधवार को भाजपा के नेता आपस में उलझ गए। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य, बारां के संगठन प्रभारी हीरेंद्र शर्मा और जिलाध्यक्ष कोटा शहर कृष्ण कुमार सोनी रामबाबू के बीच कहासुनी हो गई। ममला बैठक में प्रवेश को लेकर था। कृष्ण कुमार सोनी रामबाबू ने कहा कि मुझे फालतू बात करने की जरूरत नहीं है। वहीं, हीरेंद्र शर्मा पर आरोप लगा दिया कि वह मीडिया के सामने जबरन हंगामा खड़ा कर रहे हैं।

कोटा के बाद जाएंगे अजमेर, करेंगे बैठक

जेपी नड्डा कोटा संभाग की बैठक करने के बाद अजमेर संभाग का आज ही दौरा करेंगे। अजमेर संभाग के अंतर्गत पड़ने वाले सभी जिलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक से इतर जेपी नड्डा कई नेताओं के साथ व्यक्तिगत तौर पर भी विचार-विमर्श करेंगे।



कोटा संभाग की अहमियत

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का विधानसभा क्षेत्र- झालरापाटन (झालावाड़) भी इसी संभाग में है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी कोटा से हैं। वह कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां से लोकसभा सांसद हैं। इसके अलावा, अशोक गहलोत सरकार के तीन मंत्री शांति धारीवाल (कोटा), प्रमोद जैन भाया (बारां) और अशोक चांदना (बूंदी) भी कोटा संभाग से हैं। इसको देखते हुए नड्डा का दौरा अहम माना जा रहा है।

सोमवार को उदयपुर-जोधपुर संभाग के दौरे पर आए थे जेपी नड्डा

उल्‍लेखनीय है कि दो दिन पहले जेपी नड्डा सोमवार को ही राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के दौरे पर गए थे। उन्‍होंने 500 से अधिक नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत बातचीत भी की थी। इसके बाद मंगलवार को उन्‍होंने राजस्थान भाजपा के नेताओं को दिल्ली बुला लिया जहां जेपी नड्डा के दिल्ली आवास पर अमित शाह के साथ उन्‍होंने राजस्थान भाजपा के नेताओं के साथ मैराथन बैठक की और आज भाजपा अध्यक्ष फिर से राजस्थान जा रहे हैं।

Story Loader