4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केबीसी में छबड़ा की नेहा ने जीती 25 लाख की रकम, स्कूल को देंगी दान, बनवाएंगी अपना घर

बारां जिले के छबडा कस्बे मे नेहा नामदेव के घर पर दीवाली से पहले ही पैसों की बारिश हो गई। कौन बनेगा करोड़पति में नेहा ने 25 लाख रुपए जीते।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 17 Oct 2017, 10:43 AM IST

KBC, Kon Banega karodpati, Amitabh bacchan, Neha Namde, Rajasthan School Teacher neha namdev, Neha win Rs 25 Lakh in KBC, Rajasthan patrika, Kota Patrika, Baran Patrika, Chabada Girl win Rs 25 Lakh in KBC,

Rajasthan School Teacher Neha win Rs 25 Lakh in KBC

धनतेरस की पूर्व संध्या पर राजस्थान का छोटा सा कस्बा छबड़ा देश भर के टीवी स्क्रीन पर छाया रहा। इस कस्बे की रहने वाली स्कूल टीचर नेहा नामदेव ने कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन में 25 लाख रुपए की रकम जीती। 25 लाख की रकम जीतने के सफर में उनके साथ रहे केबीसी के होस्ट एंकर अमिताभ बच्चन भी नेहा के विचारों के मुरीद हो गए।

Read More: राजस्थान पत्रिका की आतिशबाजी देखने उमड़ा सैलाब

एक जवाब के लिए इस्तेमाल की दो लाइफ लाइन

कौन बनेगा करोड़पति के 9वें सीजन का सोमवार को प्रसारित हुआ एपीसोड हाड़ौती के लिए बेहद खास था। सप्ताह के पहले दिन के गेम में फास्ट फिंगर फर्स्ट में आए सवाल का सबसे पहले जवाब देकर राजस्थान के छोटे से कस्बे छबड़ा की नेहा नामदेव हॉट सीट तक पहुंचने में सफल रहीं। नेहा बेहद सधे हुए तरीके से अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए 25 लाख के सवाल तक जा पहुंची। इस दौरान उनके पास सिर्फ दो लाइफ लाइन बची हुई थी। जिनका इस्तेमाल कर उन्होंने 25 लाख रुपए की रकम जीत ली।

Read More: खुशखबरी, अब मुकुंदरा के लोगों को मिलेगा टाइगर की निगरानी का अवसर

भाई ने दिया जवाब

25 लाख रुपए के लिए अमिताभ बच्चन ने नेहा नामदेव से पूछा कि भगवत पुराण के अनुसार कौन सा असुर राजा जो प्रहलाद का पोता था और विष्णु के वामन अवतार से पराजित हुआ? नेहा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसलिए उन्होंने फोन ऑफ फ्रेंड लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए छबड़ा में रह रही अपनी मां से जवाब जानना चाहा, लेकिन 30 सेकिंड खत्म होते-होते मां सिर्फ बलि बोल सकीं। जिससे नेहा नामदेव कन्फ्यूज हो गईं और उन्होंने फिर जोड़ीदार लाइफ लाइन का इस्तेमाल करते हुए केबीसी में साथ गए भाई रमन नामदेव को बुलाया। उन्होंने सवाल का सही उत्तर बताते हुए महाबलि ऑप्शन लॉक करने को कहा। जो सही जवाब था।

Read More:मौत के कुएं में पलता है प्यार

गर्व होना चाहिए ऐसी बहन पर

केबीसी के इस एपीसोड में महानायक अमिताभ बच्चन भी नेहा के मुरीद हुए बिना नहीं रहे। शो के दौरान उन्होंने नेहा के साथ आए उनके भाई रमन नामदेव से कहा कि उन्हें अपनी बहन पर गर्व होना चाहिए। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन ने यहां तक कह दिया कि वह जितनी भी राशि जीतकर ले जाएं उस पर गर्व करने से ज्यादा जरूरी है कि उनकी विचारधारा पर गर्व किया जाए।

Read More: राजस्थान पुलिस ने भाजपा की महिला विधायक का किया ये हाल, उत्पीड़न बयां करते हुए रो पड़ीं

इन पर खर्च करेंगी 25 लाख

KBC की हॉट सीट पर पहुंचने के बाद अमिताभ बच्चन ने नेहा नामदेव से पूछा कि वह कौन बनेगा करोड़पति सो जो रकम जीतकर ले जाएंगी उसका क्या करेंगी? इसके जवाब में नेहा ने कहा कि शादी से पहले लड़की के लिए मायका और बाद में ससुराल ही उसका घर बन जाता है, लेकिन कभी किसी लड़की को यह कहते हुए नहीं सुना कि यह घर मेरा है। मेरे पैसों का खरीदा हुआ ना कि मायके और ससुराल का... इसलिए वह जो रकम जीतकर ले जाएंगे उससे अपने सपनों का आशियाना बनाएंगी। इतना ही नहीं नेहा ने जीती हुई रकम का एक हिस्सा दोनों भाइयों, भाभी-भतीजे और माता-पिता को देने के साथ ही एक हिस्सा लड़कियों के उस स्कूल में संसाधन जुटाने के लिए भी खर्च करने की बात कही जिसमें वह पढ़ा रही हैं।

Read More: मां का आंचल थामकर मांगी थी जिंदगी की भीख, फिर भी 7 दिन की बच्ची को जिंदा जमीन में गाड़ कर चले गए मां-बाप

धनतेरस पर छबड़ा में मनी दिवाली

कौन बनेगा करोड़पति में छबड़ा की बेटी की जीत की खबर मिलते ही पूरे कस्बे में धनतेरस के दिन ही दिवाली जैसा माहौल हो गया है। पूरा कस्बा बेटी की विचारधारा और उसकी जीत का जश्न मना रहा है। छबड़ा में रहने वाले सेवानिवृत स्कूल शिक्षक गौरी शंकर नामदेव की बेटी नेहा नामदेव छबडा पंचायत समिति के श्यामपुरा गाव मे सरकारी स्कूल मे टीचर है। सुबह से ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।