
प्रतीकात्मक तस्वीर
Rajasthan Weather Update: हाड़ौती अंचल में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही रही। ठंडी हवा के कारण मौसम सुहावना रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। कोटा का अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है।
राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ भागों में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
Published on:
27 Feb 2025 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
