
सोशल मीडिया
AAP Rajasthan State President Arrested: कोटा में गुमानपुरा थाना पुलिस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी तब हुई जब पालीवाल ने गुमानपुरा क्षेत्र में वाहन चालान की कार्रवाई के दौरान हंगामा किया। दरअसल गुमानपुरा में वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़ा करने की शिकायत के बाद यातायात पुलिस ने चालान कार्रवाई शुरू की थी।
सीआई महेश कारवाल के अनुसार कोटा में गुमानपुरा क्षेत्र में कार साज-सज्जा की दुकानों के बाहर वाहन अव्यवस्थित तरीके से खड़े होते थे, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद यातायात पुलिस ने इस पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया। मुनादी करवाई गई और दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए गए लेकिन वाहन नहीं हटाए गए।
वाहन नहीं हटाने पर जब यातायात पुलिस ने चालान की कार्रवाई शुरू की, तो नवीन पालीवाल ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने मौके पर हंगामा किया और स्थिति को और भी तनावपूर्ण बना दिया।
यातायात पुलिस के उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे, जहां पालीवाल ने उनसे भी बहस की। स्थिति को बिगड़ते देख, गुमानपुरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पालीवाल को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
16 Jan 2026 09:45 am
Published on:
16 Jan 2026 09:45 am
