
झालावाड़. पूर्व राजपरिवार की राजमाता स्वरूपा देवी (80) पत्नी पूर्व महाराज इंद्रजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थी और दिल्ली में उपचार करा रही थीं। दिल्ली में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को झालावाड़ में किया जाएगा। अभी परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में ही है। स्वरूपा देवी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के पूर्व नरेश कर्नल मानवेंद्र शाह की पुत्री थी। झालावाड़ के पूर्व नरेश इंद्रजीत सिंह से इनका विवाह 19 अप्रेल 1968 में दिल्ली में हुआ था।इनके दो पुत्र चंद्रजीत सिंह व अपराजित सिंह और एक पुत्री राजीवनी है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निधन पर शोक व्यक्त किया
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व राजमाता स्वरूपा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के पिछड़े वर्गों के प्रति सदैव संवेदनशील रही। असीम पीड़ा की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिजनों के साथ है।
Published on:
26 Sept 2023 12:07 am

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
