21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

राइट टू हेल्थ बिल पर बोले सीएम गहलोत: चिकित्सक अहम छोड़ें और हड़ताल तोड़ें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा दौरे पर राइट टू हेल्थ बिल के बारे मेंं कहा कि चिकित्सक अहम छोड़े और हड़ताल तोड़ें। अभी तो कानून पास हुआ। नोटिफिकेशन जारी होगा। नियम-कायदे बाकी है। चिकित्सकों को कोई गलतफहमी है तो बैठकर बात करें।

Google source verification

कोटा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा दौरे पर राइट टू हेल्थ बिल के बारे मेंं कहा कि चिकित्सक अहम छोड़े और हड़ताल तोड़ें। अभी तो कानून पास हुआ। नोटिफिकेशन जारी होगा। नियम-कायदे बाकी है। चिकित्सकों को कोई गलतफहमी है तो बैठकर बात करें।

उन्होंने कहा कि देश में पहला राज्य बन गया है जहां राइट टू हेल्थ बिल लाया गया है। इस सम्बंध में सर्वे कहता है कि एक परिवार की 55 प्रतिशत आमदनी स्वास्थ्य पर खर्च हो जाती है। इस बिल से यह राशि बचेगी। बिल को लेकर आमजन तक संदेश नहीं पहुंचने के एक सवाल पर उन्होंंने कहा कि स्वास्थ्य का अधिकार जनता के लिए ही है। इसकी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस बिल की जानकारी आमजन तक पहुंचाएंगे।

गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि विपक्ष की पार्टियांं भ्रष्टचार लोगों का गिरोह बन गया। इसका मतलब है कि तमाम पार्टियों के नेता भष्ट हैं। प्रधानमंत्री को ऐसी अमर्यादित भाषा बोलना चाहिए क्या। इमानदार केबल बीजेपी में हैं। अरे विपक्ष है इसलिए आपका सम्मान है।

राहुल गांधी मसले पर कहा कि पूरा विपक्ष एक जुट हो गया है। यह शुभ संकेत है। देश हित में विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना पडेगा। जन जागरण का अभियान चल रहा है। संभाग, जिला व ब्लॉक मुख्यालय पर अभियान चलाया जा रह है। जनता को जागृत कर रहे हैं।