4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर के घर नकदी-जेवरात पर तो हाथ साफ किया ही नई कार भी ले उड़े चोर…

Robbery of doctor house : सीसीटीवी कैमरे में वादरात के आए फुटेज, उधर पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
डॉक्टर के घर चोरी

डॉक्टर के घर नकदी-जेवरात पर तो हाथ साफ किया ही, नई कार भी ले उड़े चोर...

कोटा. प्रताप नगर कॉलोनी में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने डॉक्टर के घर से सोने के जेवरात, नगदी सहित घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार भी चुरा ली। जब पीडि़त परिजन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाने बोरखेड़ा थाना पहुंचे तो पूरे स्टाफ की ड्यूटी अनंत चतुर्दशी जुलूस में लगे होने की बात कर उन्हें टरका दिया।

बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीनगर क्षेत्र के प्रताप नगर तृतीय में मकान नंबर 89 निवासी आयुर्वेदिक डॉ. मोहम्मद असलम शाम को परिवार सहित मोखापाड़ा में मौसी से मिलने गए थे। बुधवार रात जब वे घर लौटे तो घर के बाहर दोनों दरवाजों के ताले टूटे देख हक्के-बक्के रह गए। घर के बाहर खड़ी कार भी गायब थी। परिजनों ने जब घर में जाकर देखा तो अलमारी का सामान फैला था। चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखी ज्वैलरी व नकदी भी चुरा ली।

Read more : हैरतअंगेज करतब देख दातों तले अंगुलियां दबाने को हुए मजबूर ...देखिए तस्वीरें.....

तीन माह पहले खरीदी थी कार

डॉ.असलम ने बताया कि उन्होंने जून में 8.5 लाख रुपए में नई कार खरीदी थी। उन्होंने बताया कि चोर सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी पायजेब, 6 हजार रुपए नकद भी ले गए। चोरों ने अलमारी में रखी कार की चाबी निकाली और कार भी ले उड़े।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर

डॉ. असलम ने बताया कि मोतीनगर प्रथम के मेन गेट पर गार्ड रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 8.48 बजे अज्ञात चोर कार चोरी कर ले जाते दिख रहे हैं। हालांकि फुटेज में उनके चेहरे साफ नहीं दिख सके।

Read more : कोटा में तूफानी हवाओं ने मचाई तबाही, अनंत चतुर्दशी जुलूस में मची अफरा-तफरी, 2 लोग घायल, कई पेड़ धराशाही....

पड़ोसियों ने जताया आक्रोश

पड़ोस में रहने वाले नरपत सिंह ने कॉलोनी में चोरी की वारदात पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि कॉलोनी में अपराधी प्रवृत्ति के लोगों का जमावड़ा रहता है। रात को कॉलोनी में अंधेरा होने के चलते समाजकंटकों द्वारा शराबखोरी भी की जाती है। थाने में कई बाद शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने पुलिस पर गैरजिम्मेदारी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो उन्हें यह कहकर वापस लौटा दिया कि सभी की ड्यूटी अनंत चतुर्दशी के जुलूस में लगी है।