
अटरू. बस स्टैंड के पास एक रिसोर्ट परिसर में सोमवार सुबह रिसोर्ट मालिक के आवास की आगे का छज्जा गिर गया, साथ ही किचन व पास के कमरे की छत की तीन पट्टियां भी टूट गई। रिसोर्ट मालिक व परिवार के सदस्य सुरक्षित निकल गए। जानकारी के अनुसार रिसोर्ट मालिक शिव सुमन भी अपने परिवार के साथ रिसोर्ट परिसर में ही अलग से बना रखे आवास में रहता है। सुबह करीब साढ़े छह बजे अचानक आवास के पत्थर गिरने की आवाज आई तो परिवार के सभी चार सदस्य एक ही जगह इकट्ठे हो गए और तुरंत मकान के बाहर निकल आए। सुमन ने बताया कि बाहर ही आए थे कि आगे का पूरा छज्जा गिर गया और किचन की दो व पास के कमरे की एक पट्टी टूट गई। घटना के बाद कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मकान मालिक ने बताया कि मकान में लगे एसी, कूलर आदि पर ईंट पत्थर गिरने से टूट गए। गनीमत रही कि वे समय रहते बाहर आ गए वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
Updated on:
11 Aug 2026 06:01 am
Published on:
11 Aug 2026 06:01 am
