कोटा. RTE Rajasthan Admission 2023-24: राजस्थान में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश को लेकर कई दिनों का असमंजस खत्म हुआ। एक माह बाद शिक्षा विभाग ने आरटीई प्रवेश का संशोधित टाइम फ्रेम जारी कर दिया। इस साल ऑनलाइन आवेदन 29 मार्च को शुरू हुए थे। 18 अप्रेल आवेदन की अंतिम तिथि थी। 20 अप्रेल को लॉटरी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। आरटीई प्रभारी ध्वज शर्मा ने बताया कि कोटा जिले में 954 निजी स्कूलों के 32 हजार स्टूडेंट को प्रवेश का इंतजार था।