21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

राजस्थान में झुलसाने वाली गर्मी, गर्म हवा के थपेड़े कर रहे परेशान

बादलों की आवाजाही, गर्मी से आमजन बेहाल

Google source verification

हाड़ौती अंचल में शनिवार को बादलों की आवाजाही रही, लेकिन धूप व गर्मी से राहत नहीं मिली। भीषण गर्मी से आमजन बेहाल रहे। कोटा शहर में सुबह बादल छाए रहे और उमस का जोर बना। उसके बाद मौसम साफ हुआ। तेज धूप खिली। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े चलते रहे। धरा भट्टी की तरह तपती रही। वाहन चालक व राहगीर मुंह पर दुप्पटा बांधकर ही बाहर निकले।

हालात यह थे कि सड़कों व बाजारों में आमजन की आवाजाही कम रही। आमजन गर्मी से बचने के लिए सुबह-शाम ही जरूरी काम निपटा रहे हैं। भीषण गर्मी के चलते घरों व दफ्तरों की छतों पर रखी टंकियों का पानी उबल रहा। गर्मी से बचने के लिए गला तर करने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थ का उपयोग कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटे की रही।

बारां जिले में तेज धूप रही, लेकिन हल्के बादलों की आवाजाही भी बनी रही। जिससे लोगों को राहत मिली। शहर में लोग तेज धूप से बचाव कर आते-जाते नजर आए। शीतलपेय की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा।झालावाड़ जिले में भीषण गर्मी का दौर रहा।

दिनभर हवा के साथ बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन फिर भी लू के थपेड़े कम नहीं हुए। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही। शाम को बादलों व हवा ने कुछ राहत दी। इसके बाद ही लोग रोजमर्रा के कामों के लिए बाहर निकले। बूंदी जिले में तेज गर्मी का असर रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा।