16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: बर्थडे का केक लेने जा रहे पिता की मौत, 3 महीने की बेटी करती रही इंतजार, सालभर पहले हुई थी शादी

Kota Accident News: युवक रोहित वाल्मीकि पुत्र रामभरोस हनुमान बस्ती सकतपुरा का निवासी था। वह कोटा थर्मल में ठेकेदार के पास काम करता था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू की।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Sep 20, 2024

Road Accident: कोटा के कुन्हाडी थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार युवक को कार ने कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोग युवक को एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को युवक का जन्मदिन था और वह केक लेने के लिए घर से लैंडमार्क सिटी जा रहा था। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक कार युवक को टक्कर मारते हुए नजर आ रही है। युवक की मौत के बाद परिजनों ने कार चालक की गिरतारी व आर्थिक सहायता की मांग करते हुए एमबीएस अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से समझाइश की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। आर्थिक सहायता की मांग की सूचना पर तहसीलदार हरिनारायण सोनी मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वसन दिया।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: लिफ्ट टूटकर गिरी, दुल्हन समेत 6 घायल, शादी की शॉपिंग करने गया था परिवार

पुलिस ने बताया कि युवक रोहित वाल्मीकि पुत्र रामभरोस हनुमान बस्ती सकतपुरा का निवासी था। वह कोटा थर्मल में ठेकेदार के पास काम करता था। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू की। परिजनों की शिकायत पर मामला किया है।

पार्षद अनूप कुमार अन्नू ने बताया कि रोहित की डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन माह की बेटी है। घर से डेढ़ किलोमीटर दूर उसके साथ यह हादसा हो गया।