
- मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्राचार्य को सोंपा ज्ञापन
बारां. राज्य के कालेज व यूनिवर्सिटी में छात्र संघ अध्यक्ष के चुनावो पर लगी अस्थाई रोक को हटवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सरकार से छात्र संघ चुनाव बहाल की मांग की है।
एबीवीपी के जिला संयोजक रोहित मीणा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा कि लोकतांत्रिक देश में छात्रसंघ चुनाव बहुत आवश्यक है, छात्र राजनीति युवाओं की नर्सरी है। यहां से ही कई नेता अपने सामाजिक क्षेत्रों में जाकर नेतृत्व करते है, राज्य के बड़े नेता छात्र राजनीति की ही देन है। एबीवीपी नगर मंत्री अर्पित चौधरी ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं उत्तरदायित्व उच्च शिक्षा व्यवस्था ही प्रदेश के युवाओं के उज्वल भविष्य का आधार है। वर्तमान में राजस्थान की उच्च शिक्षा अनेक संरचनात्मक एवं प्रशासनिक चुनौतियों से गुजर रही है। जिनका प्रतिकूल प्रभाव लाखों विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर पड़ रहा है।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुनील प्रजापति ने बताया कि पदिषद ने 5 सूत्री मांगो के लेकर कालेज के प्राचार्य को राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा। जिसमे महत्वपूर्ण मांग छात्रसंघ चुनाव बहाल करने, समान एकेडमी केलेंडर लागू करने, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, नियमित प्राचार्य की नियुक्ति करने के साथ ही राजस्थान भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी मांगो को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर विरोध जताया है और कहा कि आने वाले समय में अगर चुनाव बहाल नहीं होते है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र प्रदर्शन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
प्रदर्शन के दौरान विशाल धाकड़, ऋषिका हाड़ा, प्रिंस सुमन, लीलाधर मीणा, अनुज वैष्णव, प्रिंस वैष्णव, अमन वैष्णव, मंजीत योगी, दशरथ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Updated on:
08 Aug 2026 06:01 am
Published on:
08 Aug 2026 06:01 am
