राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धनावा,ब्लाक.हिण्डोली में शिक्षिका रेहाना को उनके नवाचारो के लिए जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुके हैं। इन दिनों चिश्ती की ड्यूटी कोविड.19 में लगी हुई है । पिछले एक माह से वे लगातार इस ड्यूटी के दौरान धनावा में सर्वे कार्य में लगी हुई होने के बावजूद ड्यूटी के बाद मिलने वाले अतिरिक्त समय मे वे सोशल मीडिया पर पेंटिंग से भी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग व सरकारी गाइडलाइन की पालना अफवाओं से बचने, जरूरतमंदों की मदद के जागरूक कर रही है।