10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

कोटा शहर में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने के नाम नहीं ले रही। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
चाकूबाजी में घायल युवक अस्पताल में भर्ती।

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

कोटा. कोटा शहर में चाकूबाजी की घटनाएं रुकने के नाम नहीं ले रही। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रात कुछ बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है।

आदर्श नगर कुन्हाड़ी निवासी जितेन्द्र सिंह (23) ने बताया कि शनिवार रात लैंडमार्क सिटी स्थित दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान नयापुरा निवासी रोहित धोबी व अन्य साथी बाइक से आए। उन्होंने मुझे लात मारकर बाइक सहित गिरा दिया। इसके बाद डंडे व सरिए से वार करने लगे। इसी दौरान रोहित ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले में सिर में 3 व पैर में 4 घाव है। चलती बाइक से गिराने से पैर भी फैक्चर हो गया। बदमाश मारपीट के बाद गले से सोने की चैन व दुकान के कलेक्शन के करीब 8 से 10 हजार रुपए छीनकर ले गए।

थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि 31 दिसम्बर को जितेन्द्र ङ्क्षसह ने रोहित के साथ मारपीट कर दी थी। इस पर जितेन्द्र सिंह व एक अन्य को शांतिभंग में पकड़ा था। रोहित इससे संतुष्ट नहीं हुआ तो अपने साथियों के साथ उसके साथ मारपीट कर दी। फिलहाल मारपीट का मामला ही है। जांच के बाद ही पता चलेगा चाकूबाजी हुई या नहीं।

बालक को श्वान ने काटा
रामपुरा क्षेत्र के गुलाबबाड़ी क्षेत्र में रविवार शाम पतंग लूट रहे 8 वर्षीय बालक पर श्वानों ने हमला कर दिया। श्वानों ने बालक को गई जगह से काट लिया। घायल बालक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया है। पीडि़त लक्कीबुर्ज मैग्जीन स्कूल के पास निवासी मोहम्मद (8) शाम को गुलाबबाड़ी की सड़क पर पतंग लूटने के लिए दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े श्वानों के झुण्ड ने बालक पर हमला कर दिया और उसे कई जगह काट लिया।