7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतना शातिर था जेबकतरा पर्स से उड़ा ले गया जेवर और महिला को भनक तक नहीं लगी

दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के भीतरिया कुंड में सोमवार को सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में अज्ञात बदमाश ने युवती के पर्स से जेवर पार कर लिए।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 05, 2019

kota news

इतना शातिर था जेबकतरा पर्स उड़ा ले गया और महिला को भनक तक नहीं लगी|

कोटा. दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के भीतरिया कुंड में सोमवार को सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में अज्ञात बदमाश ने युवती के पर्स से जेवर पार कर लिए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में शिवपुरा स्थित भीतरिया कुंड में सोमवार को अबूझ सावे के चलते सर्वजातीय विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। दादाबाड़ी थाने की ओर से पुलिस सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई थी। कोटा निवासी प्रीति यादव भी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आई थी।

सम्मेलन में किसी अज्ञात बदमाश ने सफाई से उसके पर्स को ब्लेड से काटकर उसमें रखे जेवरात चुरा लिए। बाद में जब उसकी पर्स पर नजर पड़ी तो वह कटा हुआ नजर आया। इस पर उसने पर्स को टटोला तो उसमें से हजारों रुपए के जेवरात गायब थे। इसके बाद उनसे दादाबाड़ी थाने में जाकर शिकायत की। इस पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया।