4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये हैं कोटा के स्मार्ट चोर, पलक झपकते ही उड़ा ले जाते थे लाखों के गहने और मोबाइल

पुलिस ने देवली थाना क्षेत्र में दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर सीमलिया कस्बे में हुई लाखों की चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 12 Oct 2017, 1:08 AM IST

Thieves gang

देवली थाना क्षेत्र में पकडे गए दो शातिर नकबजन।

सीमलिया. पुलिस ने देवली थाना क्षेत्र में दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर सीमलिया कस्बे में रमेश जंगम की मोबाइल की दुकान व हरिपुरा गांव में हुई लाखों की चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। दोनों आरोपियों ने ये वारदातें कबूल कर ली हैं। पुलिस इनके चार साथियों की और तलाश कर रही है।

Read More:बच्चे नहीं ये हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन कैलकुलेटर, अब ये वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ इनके नाम


ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बताया कि 7 सितम्बर को सीमलिया में रमेश जंगम की मोबाइल की दुकान से अज्ञात लोग 3 लाख 78 हजार के मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। वहीं देवली थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव में सत्यनारायण के मकान से सोने चांदी के जेवर व 7 लाख की नकदी चुरा कर ले गए थे। चोरों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। इसमें दिग्विजय सिह थानाधिकारी देवली, श्यामलाल थानाधिकारी कनवास, अजीत मोगा सहायक उपनिरीक्षक को शामिल किया था। टीम के सदस्य अजित मोगा ने तकनीकी अनुसंधान के बाद पता लगाया कि यह चोरी ग्राम हनोतिया व दीपपुरा के बदमाशों ने की।

Read More: Breaking News: एक मां ने उड़ाया मां की ममता का उपहास, किया 7 दिन की नवजात को पत्थर से मारने का प्रयास

पुलिस ने शातिर बदमाश कमलेश पुत्र केसरी लाल मोग्या निवासी हानिहेडा थाना कवाई बारां व बालमुकुंद पुत्र कैलाश (२२) मोग्या निवासी हनोतिया थाना सीमलिया को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ में सीमलिया कस्बे में मोबाइल की दुकान में 3 लाख 78 हजार की चोरी व हरिपुरा में सत्यनारायण के मकान में घुसकर सोने- चांदी के जेवर व 7 लाख नकद चुराना कबूल किया।

Read More:तेरी इतनी हिम्मत, मेरी वीडियो बनाएगा, यह कहकर तेश में आए डॉक्टर ने मरीज को जड़ दिया थप्पड़

चार और की तलाश
इस गिरोह के चार अन्य लोग फ रार चल रहे हैं। इनमें राजाराम पुत्र शान्तिलाल मोग्या निवासी नहर के पास बोरखेड़ा, बंटी पुत्र रामभरोस मोग्या निवासी हनोतिया, इन्द्र पुत्र रामभरोस मोग्या हनोतिया व शायर पुत्र हीरा मोग्या निवासी दीपपुरा शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों से अन्य वारदातें भी खुलने की उम्मीद है।