13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात लाख के जेवरात व एक लाख तीस हजार नकदी ले उड़े चोर

दिनदहाड़े सूने मकान में चोरों ने दिया पूर्व सरपंच के मकान में वारदात को अंजाम

2 min read
Google source verification
सात लाख के जेवरात व एक लाख तीस हजार नकदी ले उड़े चोर

सात लाख के जेवरात व एक लाख तीस हजार नकदी ले उड़े चोर

कोटा. जिले के चेचट कस्बे के नया कुआं कॉलोनी में सोमवार दिनदहाड़े हाथियाखेड़ी के पूर्व सरपंच के सूने मकान में चोरों ने नकदी व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान पूर्व सरपंच मथुरा परिक्रमा के लिए गए हुए थे एवं बच्चे व पत्नी तेजाजी के मेले में दुकान पर थे। घटना का पता तब चला जब शाम को पत्नी व बच्चे मेले से वापस लौटे।
नया कुआ कॉलोनी स्थित हाथियाखेड़ी के पूर्व सरपंच बनवारी लाल वर्मा के सूने मकान में चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर कमरे का ताला तोड़ अलमारी से 20 चांदी के सिक्के, दो तोला की सोने की चेन, आधा तोला सोने की अंगूठी, ढाई तोला सोने की झुमकी, आधा तोला सोने के कान के टॉप्स, आधा तोला चांदी के पायजेब, एक किलो चांदी की चार शट, आधा आधा किलो चांदी की दो कनकती, सोने की नथ, सोने की रखड़ी, दो लेडीज पर्स सहित एक लाख तीस हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए। वारदात के समय सरपंच गोवर्धनजी की परिक्रमा लगाने मथुरा गए हुए थे। उनकी पत्नी व बच्चे तेजाजी मेले में खिलौने की दुकान लगाने गए थे। रात्रि करीब 9 बजे जब पत्नी व बच्चे मेले से लौटे तब वारदात का पता चला। वारदात की सूचना पत्नी ने पति को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया एवं लोगों से पूछताछ की। मंगलवार सुबह मथुरा से लौटे बनवारी लाल वर्मा ने बताया कि अलमारी में करीब सात लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात एवं लगभग एक लाख तीस हजार रुपए नकदी थी।
दूसरी अलमारी को नहीं लगाया हाथ
चोरो ने कमरे में रखी सिर्फ एक ही अलमारी का लॉक तोड़ा। दूसरी अलमारी को हाथ नहीं लगाया। कमरे में लैपटॉप, कैमरे जैसे कई ओर भी कीमती सामान था।
थानाधिकारी बन्नालाल जाट ने बताया कि बनवारी लाल वर्मा की रिपोर्ट पर चोरों की तलाश में जुटी है। कोटा से डॉग स्क्वाड भी बुलवाए गए। पुलिस ने कस्बे में सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। घटना सोमवार दोपहर 12 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।
सामने के मकान का भी टूटा ताला
घटना स्थल के सामने वाले मकान में भी रविवार रात्रि को चोर ताला तोड़ घुसे। लेकिन वहां चोरों को कुछ नहीं मिला। मकान में ठेकेदार किराए से रहता है। ठेकेदार ने इसकी सूचना पुलिस में नही दी।