21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस” से पीड़ित है ये नगर निगम

नाला खोद कर भूल गया निगम, घरों में भरा पानी
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 30, 2018

nagar nigam

nagar nigam

कोटा. सिंधी कॉलोनी से गुजर रहे नाले का पानी बारिश में नहीं भरे, इसलिए नगर निगम ने पूरे नाले को खोलकर सफाई की, लेकिन ढकान करना ही भूल गया है। नतीजा, बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया है। एक दर्जन घरों में दरारें आ गई हैं।

Read More:अफसरों के कान पर नहीं रेंगती जू , आवारा मवेशियों का आतंक बरकरार

पार्षद रमेश आहूजा ने बताया कि नाले की समस्या महापौर को बताई तो उन्होंने लिखित में अधिशासी अभियंता ए. क्यू. कुरैशी को तत्काल नाले का ढकान करने तथा पानी की निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करने का आदेश दिया था, लेकिन अभियंताओं ने महापौर के आदेश भी हवा में उड़ा दिए हैं। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आहूजा ने बताया कि महापौर, एक्सईएन को समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि सात दिन में नाले को दुरुस्त नहीं किया गया तो सिंधी कॉलोनी के लोगों के साथ धरने पर बैठेंगे और महापौर व आयुक्त का घेराव करेंगे।

Read More:हरकत में आया नगर निगम पकड़े दो दर्जन मवेशी

पार्षद ने निगम को चेताया, नाला दुरुस्त नहीं हुआ तो धरने पर बैठेंगे
स्थानीय निवासी जगदीश मलगानी, चन्द्रप्रकाश कुकरेजा ने बताया कि नाला खोदने के कारण घरों में आना-जाना ही मुश्किल हो गया है। घरों में पानी भरने से घरेलू सामान भीग गया है। दरारें आने से मकानों के गिरने की आशंका भी हो गई है। यदि कोई हादसा हुआ तो निगम की जिम्मेदारी होगी।

Read More:देह व्यापार जैसे संगीन जुर्म में लिप्त नज़र आई खाकी
अधिशासी अभियंता कुरैशी को पाबंद किया है कि शनिवार को हर हाल में नाले का काम करवाया जाए। नहीं तो मैं खुद खड़ा रहकर काम पूरा करवाऊंगा।
-महेश विजय, महापौर

Read More:कोटा जिला में इन colleges में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी न है भवन न ही शिक्षक