
कोटा. शहर में लगातार डेंगू व स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को एक साथ 3 डेंगू और 3 स्वाइन फ्लू पॉजीटिव रोगी सामने आए। इनमें तीन महिला व तीन पुरुष शामिल हैं। दो महिलाएं 5 पांच की गर्भवती हैं जिन्हें स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आया।
इन्द्रा गांधी नगर निवासी मनीषा (21), डडवाड़ा निवासी किशनलाल (48) व जयपुर सैनिक कॉलोनी निवासी विष्णु 16 अगस्त को एमबीएस अस्पताल में चिकित्सक परामर्श लेने आए थे। ये शुक्रवार को डेंगू की जांच रिपोर्ट में पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं, स्वाइन फ्लू पॉजीटिव आए लाडपुरा प्रताप चौक निवासी उमेश (52)का निजी अस्पताल, बूंदी जिले के नमाना निवासी सुशीला (22) एमबीएस अस्पताल व बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र की मिथलेश मीणा (26) का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है।
यूं समझिए लक्षण
ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढऩा सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना बहुत ज्यादा कमजोरी लगना, भूख न लगना और जी मिचलाना और मुंह का स्वाद खराब होना गले में हल्का सा दर्द होना
ऐसे करें बचाव
घरों में कूलर, टंकियां, परिण्डे व गमलों की सफाई कर लें आसपास गंदगी नहीं फैलने दें पानी भराव वाले स्थान पर जला तेल डालें।
सतर्क रहना होगा
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसके चार स्टेप्स हैं। ज्यादा घातक तब होता है जब किसी व्यक्ति को डेंगू दोबारा लौटकर आता है। शहरवासियों को अभी से सफाई के प्रति सर्तक होना होगा। डॉ. मनोज सलूजा, सीनियर फिजिशियन, नया अस्पताल
'हर्ष व खुशी' क मांडो करेंगे जागरूक
शहर में डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चिकित्सा विभाग ने इस बार विशेष पम्फलेट तैयार किए है। 'हर्ष व खुशीÓ कमांडो नाम से विशेष तैयार किए गए पम्फलेट के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह पम्फलेट हर स्कूलों में चस्पा किए जाएंगे। इसके लिए चिकित्सा विभाग ने शिक्षा विभाग को छह हजार पम्फलेट छपवाकर भेजे है। सीएमएचओ डॉ. आर.के. लवानिया ने बताया कि घरों में बच्चे सफाई के प्रति जागरूक रहते है। वे पम्फलेटों के माध्यम से अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे।
Published on:
18 Aug 2018 05:01 pm
