
कोटा . इण्डियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन एण्ड इम्यूनोहेमेटेलॉजी (आईएसबीआई) का 42वां तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन ट्रांसकॉन-2017 पहली बार 8 से 10 दिसम्बर तक कोटा में आयोजित होगा। अधिवेशन में देश ही नहीं, बल्कि विदेश से भी रक्तदाताओं के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार की थीम 'एवेलबिलिटी ऑफ सेफ ब्लड टू डिप्राइट रुरल पॉपूलेशन यानी वंचित ग्रामीण अंचल में सुरक्षित ब्लड की सुनिश्चितता। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र में फैली भ्रांतियों का उन्नमूलन व अंतिम व्यक्ति तक रक्तदान की उपयोगिता व प्रोत्साहन करना। साथ ही, रक्तदान के क्षेत्र में विश्व स्तर पर हो रहे शोध व अनुसंधान कार्य व नवनीतम तकनीकी को एक मंच पर लाकर जानकारी का आदान-प्रदान करना है। अधिवेशन में एक्सपर्ट स्पीकर अमरीका, सिंगापुर व आस्ट्रेलिया से बुलाए गए हैं, जो जीन थैरेपी और स्टेम सेल पर व्याख्यान देंगे।
सम्मान भी होगा
साइंटिफिक कमेटी के चेयरमैन डॉ. नरेश रॉय ने बताया कि तीन दिन के साइंटिफिक प्रोग्राम को 22 सत्रों में विभाजित किया गया। इसमें 90 गेस्ट स्पीकर्स व्याख्यान देंगे। 32 ओरल पेपर प्रस्तुत होंगे। प्रथम व द्वितीय बेस्ट पेपर वालों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, आईएसबीआई द्वारा अच्छे कार्यकर्ताओं व संस्थाओं को विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मीडिया कॉडिनेटर भुवनेश गुप्ता ने बताया कि इसमें ब्लड डोनर मोटिवेशन व स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए चार सत्रों में विभिन्न राज्यों से आए एक्सपर्ट विचार व्यक्त करेंगे।
Read More: 13 साल से लोगों के लिए मुसिबत बना कोटा का यह सामुदायिक भवन
यह रहेगा कार्यक्रम
आयोजन समिति सचिव डॉ. एच.एल. मीणा ने बताया कि ८ दिसम्बर को मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में सुबह ९ बजे से अधिवेशन शुरू होगा। इसमें नेशनल एड्स कॉर्डिनेटर ऑर्गेनाइजेशन के डिप्टी डॉयरेक्टर डॉ. शोभिनी राजन, एनएचआरएम की नेशनल कॉर्डिनेटर विनीता श्रीवास्तव, डब्ल्यूएचओ के नेशनल कॉर्डिनेशन डॉ. हरप्रीत सिंह, आईसीएमआर व एमसीआई की रिप्रेजेंटेटिव भी भाग लेंगे। राजस्थान के ड्रग कंट्रोलर अजय पाठक व ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉ. जी.एन. सिंह व गुजरात के ड्रग कंट्रोलर जनरल अरविंद कुकरेति भी व्याख्यान देंगे।
एक्जीबिशन लगेगी
आयोजन समिति के वित्त सचिव डॉ. पी.एस. झा ने बताया कि ऑडिटोरियम के बाहर विभिन्न कम्पनियों के एक्जीबिशन स्टॉल लगाई जाएगी। अब तक ३० स्टॉल की अनुमति आ चुकी है।
Published on:
25 Nov 2017, 7:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.