24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोतीपुरा चरागाह भूमि पर किया पौधरोपण

कोटा

image

Newsdesk

Jul 24, 2026

Rajasthan

41 ग्राम पंचायतों में लगाए पौधे
हिण्डोली. हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पंचायत पेज की बावड़ी के मोतीपुरा में 500 से अधिक पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। वहीं पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों में 20 हजार पौधे लगाए। ग्राम पंचायत पेच की बावड़ी के ग्राम मोतीपुरा स्थित चरागाह भूमि पर ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधरोपण छायादार, फलदार एवं पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पंचायत समिति के अधिकारी मौजूद रहे। विकास अधिकारी ग्यारसीलाल मीणा ने बताया कि अभियान के तहत समस्त ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विभिन्न स्थानों पर 501-501 पौधों का रोपण कर लक्ष्य प्राप्त किया गया। इस अभियान में ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों एवं कनिष्ठ तकनीकी सहायकों की टीम भावना से कार्य करते हुए भूमिका निभाई।