13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्तों का कत्ल: फूफा ने किया बलात्कार, गर्भवती हुई नाबालिग भतीजी

Bundi News, Bundi Crime News: बूंदी जिले में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। फूफा ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार किया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 27, 2019

After the rape, threatening the widow, if the report is lodged, will n

बलात्कार के बाद विधवा को धमकी, रिपोर्ट दर्ज कराई तो गांव में नहीं रहने दूंगा

बूंदी. बूंदी जिले में पारिवारिक रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। तालेड़ा थाने में बुधवार को 14 वर्षीय नाबालिग के साथ बलात्कार ( rape ) करने का मामला दर्ज हुआ है। बालिका के गर्भवती ( Pregnant ) होने पर मामले का खुलासा हुआ।

Read More: रिश्तों का कत्ल: भाई ही बहन से करते रहे गैंगरेप, खामोश रहे इसके लिए अपनाए ये हथकंडे, पढि़ए खौफनाक दास्तां

एएसआई इन्द्रकुमार ने बताया कि जाखमूंड गांव में तीन माह पहले होली के दिन बालिका सब्जी लेने जा रही थी तो फूफा ने उसे रोका और बहलाफुसला कर एकांत में ले जाकर दुष्कर्म किया और डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने डरकर घटना के संबंध में परिजनों को नहीं बताया। तीन माह बाद बालिका को पेट दर्द की शिकायत होने पर उसे कोटा में चिकित्सक ( Doctor ) को दिखाया तो उसके गर्भवती होने का पता चला। तब बालिका ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। परिजनों ने बुधवार को फूफा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

OMG: परीक्षा देकर घर लौट रही 9वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप


बारां में बहन ने भाइयों के खिलाफ दर्ज कराया था गैंगरेप का मामला
बारां जिले के अंता थाने में गत माह 9 जून को दो भाइयों द्वारा बहन को हवस का शिकार बनाकर सामाजिक मर्यादाएं तार-तार करने का मामला सामने आया था। इस मामले में 26 वर्षीय विवाहित महिला ने अपने दो भाइयों के खिलाफ गैंगरेप ( gang rape ) का मामला दर्ज कराया था। विवाहिता के अनुसार नाबालिग अवस्था से ही एक भाई ने उससे बलात्कार करना शुरू कर दिया।

Read More: रिश्तों का कत्ल: भाई ही बहन से करते रहे गैंगरेप, खामोश रहे इसके लिए अपनाए ये हथकंडे, पढि़ए खौफनाक दास्तां

इस बीच दूसरे भाई ने इसका विरोध करने के बजाए बड़े भाई की मदद की और बलात्कार के दौरान उसकी निगरानी शुरू कर दी। दोनों भाई यह बात किसी को बताने पर उसका गला काटने की धमकी देते रहे। इस बीच उसकी शादी हो गई तथा उसके एक पुत्र हो गया, लेकिन इसके बाद भी दोनों भाई उसका बलात्कार करते रहे। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए हैवान भाइयों को गिरफ्तार किया।