1991 में प्रमोद कुमार गर्ग की शादी ऊषा अग्रवाल के साथ हुई थी। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला कोर्ट में चला गया और 2007 में तलाक हो गया है। तलाक के बाद दोनों में से किसी ने विवाह नहीं किया। अब 17 साल बाद दोनों फिर से मिले। गिले शिकवे दूर हुए तो फिर कोर्ट मैरिज कर ली। प्रमोद और ऊषा ने बताया कि एक-दूसरे से नाराज होकर भले ही तलाक ले लिया, लेकिन मन से अलग नहीं हो सके। दोनों ने माना कि परिवार में छोटी- मोटी बातें चलती रहती है, लेकिन उन्हें तूल देकर परिवार तोड़ना सही नहीं है।