4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा की नई संभागीय आयुक्त होगी उर्मिला राजोरिया

कोटा.राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने मंगलवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 33 अधिकारियों की तबादला सूची जारी है। सूची में कोटा की संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह को कोटा से पाली की संभागीय आयुक्त के तौर पर स्थानान्तरित किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Mukesh Sharma

Feb 13, 2024

कोटा की नए संभागीय आयुक्त होगी उर्मिला राजोरिया

कोटा की नए संभागीय आयुक्त होगी उर्मिला राजोरिया

कोटा.राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने मंगलवार रात को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 33 अधिकारियों की तबादला सूची जारी है। सूची में कोटा की संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह को कोटा से पाली की संभागीय आयुक्त के तौर पर स्थानान्तरित किया गया है। वहीं, बीकानेर की संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया कोटा की संभागीय आयुक्त होगी। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए है। डॉ.प्रतिभा सिंह ने कोटा में संभागीय आयुक्त का कार्यभार 17 मई 2023 को संभाला था।

डॉ.प्रतिभा सिंह कोटा में संभागीय आयुक्त रहने से पहले कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। कोटा में संभागीय आयुक्त रहते वे राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं से अधिक से अधिक गरीबों को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत रही। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का ढर्रा सुधारने के लिए लगातार निरीक्षण किए। इसमें चिकित्सालय का निरीक्षण उनकी प्राथमिकता रही। कार्यालय का ढर्रा सुधारने के लिए उन्होंने कई निरीक्षण किए।

Story Loader