अशैक्षणिक पदों पर होंगी भर्तियां
विवि मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय संचालित करने के लिए राज्य सरकार से 26 शैक्षणिक-अशैक्षणिक पद भरने, विवि में क्लर्क, स्टेनोग्राफ र, प्रयोगशाला उपस्थक, एग्रोमेट आब्जर्वर, इलेक्ट्रीशियन, पम्प ऑपरेटर/फिटर के 38 अशैक्षणिक पद भरने का अनुमोदन किया गया। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के तहत स्वीकृत तकनीकी अधिकारी/ विषय विशेषज्ञ एग्रोमेट आब्र्ज्वर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर के परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम का निर्धारण, वाहन चालक के चयन के मानदंड का निर्धारण किया। बैठक में बोम की सदस्य डॉ. रीता गुलाटी, डॉ. रामगोप मीणा, डॉ. नारायण लाल गुप्ता, डॉ. आईबी मोर्य, डॉ. एसके जैन, डॉ. केएन ओझा, वित्त नियंत्रक डॉ. विधि शर्मा, कुलसचिव सियाराम मीणा शामिल थे।