कोटा. कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने गुरुवार को गश्ते के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी कट्टा बरामद किया है।
थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा मय टीम काली बस्ती जाने वाले केनाल रोड पर पहुंची तो एक बदमाश पुलिस को देख भागने लगा। संदेह होने से उसे पकड़ कर तलाशी ली तो कमर में शर्ट के नीचे अवैध देसी कट्टा मिला। पुलिस ने आरोपी हरिओम उर्फ नन्दू को अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।