3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

देखें वीडियो… संभागीय आयुक्त व पुलिस महानिदेशक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Google source verification

इटावा (कोटा). संभागीय आयुक्त कोटा संभाग डॉ. प्रतिभा सिंह, पुलिस महानिदेशक कोटा प्रसन्न कुमार खमेसरा ने सोमवार को विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विधानसभा पीपल्दा 187 के मतदान केन्द्रों एवं अन्तरराज्यीय सीमा श्योपुर का निरीक्षण किया। सोमवार को इन अधिकारियों ने खातोली के पास पार्वती नदी के पास स्थित अन्तरराज्यीय श्योपुर की सीमा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण एवं अन्तरराज्यीय सीमा श्योपुर के निरीक्षण के समय नीता वसीटा रिटर्निंग अधिकारी इटावा एवं श्योजीलाल मीना पुलिस उपाधीक्षक इटावा के साथ-साथ नायब तहसीलदार खातौली एवं थानाधिकारी सुल्तानपुर, इटावा, खातौली भी साथ रहे। इसी तरह विधानसभा पीपल्दा के मतदान केन्द्र संख्या 208 रा. प्रा. वि. मेदपुरा बस्ती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्र पर रेम्प की मरम्मत, मतदान केन्द्र पर लाइट कनेक्शन व मतदान भवन के बाहर लाइट की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ मतदान केन्द्र पर छाया-पानी की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मतदान केन्द्र रा. उ. मा. वि. नौताड़ा के भाग संख्या 196, 197, 198, 199 ग्राम नौताड़ा का निरीक्षण कर मतदान केन्द्र पर रेम्प की मरम्मत, पर्याप्त फर्नीचर, छाया-पानी की व्यवस्थाएं करवाने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्र पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारी को पात्र मतदाताओं का शत प्रतिशत नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। दोनों ने सुल्तानपुर व खातौली क्षेत्र का भी जायजा लिया।