
आधे कोटा शहर में 24 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति, यह है बड़ी वजह
नगर विकास न्यास (UIT KOTA) की ओर से कोटड़ी चौराहे पर 600 एमएम व्यास की (water supply in kota city) पेयजल पाइप लाइन की शिफ्टिंग एवं मिलान कार्य किया जाएगा। इससे क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता भारत भूषण मिगलानी ने बयाया कि ओवरब्रिज निर्माण के चलते पाइपलाइन को शिफ्ट किया जाएगा। इससे 24 सितम्बर को सुबह 10 बजे से 25 सितंबर को सुबह 10 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति नहीं की जा सकेगी। शाम को भी कम दबाव से जलापूर्ति होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक मात्रा में जल संग्रह की अपील की है।
इन क्षेत्रों में रहेगी जलापूर्ति बाधित
लाइन शिफि्टंग के चलते चारदीवारी क्षेत्र कैथूनीपोल, पाटनपोल, मोखापाडा, श्रीपुरा, घण्टाघर, चन्द्रघटा, रामपुरा तथा वितरण उपखण्ड पंचम के शोपिंग सेण्टर, छावनी, रामचन्द्रपुरा, धानमण्डी, कोटडी गोर्वधनपुरा, बल्लभबाड़ी, वल्लभ नगर, गुमानपुरा, अशोका कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी, घोड़ाबस्ती, आरपीएस कॉलोनी, गायत्री विहार, बजरंग नगर, पुलिस लाइन, बोरखेड़ा, बारां रोड के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
Published on:
22 Sept 2022 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
