14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : मौसम में उतार-चढ़ाव, दिन-रात के पारे में 15 से 17 डिग्री का अंतर

Weather Update : इन दिनों रात में गुलाबी सर्दी शुरू हो गई है, लेकिन दिन में धूप का तीखापन भी बरकरार है। दिन और रात के तापमान में 15 से 17 डिग्री का अंतर बना हुआ है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस समय विंड पैटर्न सेट नहीं हो पा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Oct 31, 2023

weather update

weather update : इन दिनों रात में गुलाबी सर्दी शुरू हो गई है, लेकिन दिन में धूप का तीखापन भी बरकरार है। दिन और रात के तापमान में 15 से 17 डिग्री का अंतर बना हुआ है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इस समय विंड पैटर्न सेट नहीं हो पा रहा है। रात में जहां उत्तर पूर्वी हवा चल रही है तो दिन में हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण पूर्वी भी हो रहा है।

मौसम में उतार-चढ़ाव बीमारी का घर है। इसके चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। घर-घर सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल बुखार, डेंगू जैसी बीमारियां बढ़ रही है। यह तापमान बीमारियों के वायरस के अनुकूल है।

न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.1 व न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पूरे सप्ताह का तापमान देखे तो न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री बढ़ व घट रही है।

सप्ताह में न्यूनतम तापमान उतार-चढ़ाव
25-19.3
26-19.0
27 -17.3
28 -17.9
29 -19.0
30 -18.8
31- 20.1

अभी पश्चिम विक्षोभ सक्रिय नहीं
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में मंगलवार को पश्चिमी राजस्थान में बूंदाबांदी के आसार है। आगे अभी कुछ दिन राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ का असर नहीं है। इसके चलते मौसम शुष्क बना रहेगा।