कोटा

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा

हवा के चलते सुबह-शाम सर्दी का असर बना हुआ है

less than 1 minute read
Feb 11, 2023
राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, गिरेगा पारा

हाड़ौती अंचल में इन दिनों मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। इन दिनों मौसम शुष्क बना है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है। कोटा में भी शनिवार को मौसम साफ रहा। दिन में तेजी गर्मी का असर रहा। घरों की पंखों की गति बढ़ गई, लेकिन हवा के चलते सुबह-शाम सर्दी का असर बना हुआ है।

इसके चलते लोग गर्म कपड़ों में भी दिखाई दे रहे है। गर्मी का असर बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप तो बढ़ा ही है। चेंपा मच्छर ने भी दस्तक दे दी। इनके चलते वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। कोटा में अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 30.0 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटे की रही।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, आगामी 48 घंटों के दौरान पुनः उत्तरी हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है। इसके बाद 14-15 फरवरी से तापमान में पुनः बढ़ोतरी की सम्भावना है।

हाड़ौती के हाल
इधर, हाड़ौती अंचल के बारां, बूंदी व झालावाड़ जिलों में भी मौसम गर्म रहा। दिन में तेज धूप के कारण ऊनी कपड़े पूरी तरह से शरीर से उतर चुके हैं। सुबह-शाम व रात को ही हल्की सर्दी का असर बना हुआ है। घरों में पंखे चलने लगे हैं। लोग कूलर की सार-संभाल करने लगे हैं। मौसम को देखते हुए लग रहा है कि इस बार कूलर कुछ जल्दी चल जाएंगे। ऐसे में अब लोगों का खान-पान व पहनाव गर्मी के हिसाब से हो गया है। हालांकि अभी सर्दी का एकबार आगमन हो सकता है।

Published on:
11 Feb 2023 07:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर