15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: चांदी 2 लाख पार और सोना भी हुआ महंगा, लहसुन की कीमतों में मंदी, जानें सर्राफा मार्केट और मंडी के भाव

Gold-Silver Price: कोटा मार्केट में सर्राफा और कृषि उत्पादों के भाव में हलचल रही। चांदी 2 लाख पार पहुंच गई और सोने में भी तेजी रही, जबकि लहसुन के भाव थोड़े मंदे रहे।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Dec 23, 2025

Kota-Mandi

कोटा मंडी की खबर (फोटो: पत्रिका)

Kota Mandi Bhav: भामाशाहमंडी में सोमवार को सभी कृषि जिन्सों की आवक लगभग 2 लाख कट्टे की रही। सोयाबीन 25, धान 75, धनिया 250 रुपए तेज रहा। लहसुन लगभग 3500 कट्टे की आवक रही। भाव 3000 से 15500 रहे। लहसुन 1500 रुपए मंदा रहा। किराना बाजार में मूंगफली तेलों में 25 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।

भाव इस प्रकार रहे- गेहूं 2421 से 2511, धान सुगन्धा 2400 से 2901, धान (1509) 2500 से 3251, धान (1847) 2400 से 3151, धान (1718-1885) 2600 से 3501, धान (पूसा-1) 2400 से 3350, धान (1401) 3100 से 3550, धान दागी 1200 से 2600, सोयाबीन 3000 से 4631, सरसों 6000 से 6650, अलसी 6300 से 6500, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1200 से 1850, मक्का सफेद 2500 से 3400, जौ 2000 से 2300, तिल्ली 7000 से 9500, मैथी 4000 से 5101, कलौंजी 12000 से 18000, धनिया बादामी 7500 से 9000, धनिया ईगल 8500 से 9200, मूंग 6000 से 7200, उड़द 4000 से 6800, चना देशी 4500 से 4900, चना मौसमी 4500 से 4900, चना पेप्सी 4800 से 5001, चना डंकी 3500 से 4600, चना काबुली 6000 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव: (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2240, चंबल 2215, सदाबहार 2105, लोकल रिफाइंड 1990, दीप ज्योति 2115, सरसों स्वास्तिक 2575, अलसी 2350 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 2810, कोटा स्वास्तिक 2450, सोना सिक्का 2680, कटारिया गोल्ड 2480 रुपए प्रति टिन। वनस्पति घी : स्कूटर 1830, अशोका 1830 रुपए प्रतिटिन। चीनी : 4070 से 4140 प्रति क्विंटल रहे। देसी घी : मिल्क फूड 9550, कोटा फ्रेश 8900, पारस 9350, नोवा 9200, अमूल 9800, मधुसूदन 9630 रुपए प्रतिटिन। चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8300-8700, मोगर 9200-9600, चना दाल 6400-6600, तुअर दाल 78000-11000 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा: चांदी 2 लाख पार, सोना भी तेज

सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी व सोने में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। चांदी के भाव 8 हजार रुपए बढ़कर 204000 प्रति किलो रहे। जेवराती सोने के भाव 2200 रुपए तेजी के साथ 135500 प्रति 10 ग्राम रहे। शुद्ध सोने के बाद 136200 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5): 135500
गोल्ड (22 k) :125463
गोल्ड (20 k) : 117826
गोल्ड (18 k) : 108400
गोल्ड (14 k) : 95423
(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)