अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी का तबादला कराने के नाम पर लिया थे रुपए
कोटा. जयपुर के जेके लोन अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी का तबादला कोटा में कराने के नाम पर उसके पति से धोखाधड़ी कर एक लाख रुपए हड़पने के मामले में गिरफ्तार आरोपी महिला को शनिवार को न्यायालय में पेश कियाए जहां से उसे जेल भेज दिया।
प्रकरण के अनुसार भदाना हाउसिंग सोसाइटी निवासी दीपक कुमार ने रेलवे कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया था कि उसकी पत्नी जयोति महावर की पोस्टिंग जयपुर जेकेलोन अस्पताल में थी। सोसायटी में ही रहने वाली कविता शर्मा ने दीपक से कहा कि वह पत्नी का तबादला करवा देगी। उसकी नेताओं से अच्छी जान पहचान है। इसके लिए उसने 1ण्50 लाख रुपए की मांग की। उसने कविता शर्मा को 13 जून को ऑनलाइन 75 हजार रुपए व 14 जून को 25 हजार रुपए उसके बैंक खाते में दिए। लेकिन वह 50 हजार रुपए और मांगने लगी। पैसे नहीं देने पर तबादला नहीं करने की बात कही। इस पर उसने कविता से 1 लाख वापस मांगे तो उसने देने से मना कर दिया। कविता शर्मा ने तबादले के नाम पर धोखाधड़ी कर 1 लाख रुपए हड़प लिए। उसकी पत्नी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में व 3 एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया। जांच के बाद अनुसंधान अधिकारी पुलिस उप अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने आरोपी कविता शर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपी महिला को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया था। रिमाण्ड समाप्त होने पर शनिवार को न्यायलय में पेश किया था।