मुरारी लाल का दर्द भी वही जानता है, लेकिन दर्द बयां करते आंसू कुछ बता देते हैं। वह भी बैंड कम्पनी में बाजा बजाता था, लेकिन अब कांधे पर सीमेंट के कट्टे ढो रहा है। मुरारी ने बताया कि उसका दर्द परिजनों से नहीं देखा जाता, लेकिन मैं भी परिजनों का दर्द नहीं देख सकता। बच्चों की आखों की उम्मीदें मुझे झकझोरने लगी तो बोरियंा उठाना शुरू कर दिया। भूखे मरने से बेहतर है कुछ कर लें। ज्यादा नही कुछ तो मिलेगा। धीरे धीरे बोरिया उठाना भी आदत में शूमार हो जाएगा। ये तो कोरोना संकट के उदाहरण है। शहर के कई लोगो के भाग्य को कोरोना ने बदल दिया है।