13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के पूर्व मंत्री के मोबाइल की कहानी पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे

भाजपा के पूर्व मंत्री, प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडीके विधायक मदन दिलावार का पिछले दिनों ट्रेन में मोबाइल चोरी हो गया। चोर ने विधायक को मौबाइल लौटाने की ऐवज में 25 हजार रुपए की डिमांग की।

2 min read
Google source verification
राजस्थान के पूर्व मंत्री के मोबाइल की कहानी पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे

राजस्थान के पूर्व मंत्री के मोबाइल की कहानी पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे

कोटा. भाजपा के पूर्व मंत्री, प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी के विधायक मदन दिलावार का पिछले दिनों ट्रेन में मोबाइल चोरी हो गया। चोर ने विधायक को मौबाइल लौटाने की ऐवज में 25 हजार रुपए की डिमांग की।

जीआरपी थानाधिकारी मनोज कुमार सोनी ने बताया कि विधायक मदन दिलावार के गनमैन ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी किए दोनों मोबाइल जब्त कर लिए है और इसकी सूचना विधायक को दे दी गई है। आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

जीआरपी ने बताया कि 11 मई को पार्टी के कार्य से जयपुर गया था। 13 मई को हिसार-कोटा ट्रेन से जयपुर से कोटा लौट रहा था। एसी कोच ए-1 की 13 नम्बर सीट पर रात्रि 2.30 बजे दो मोबाइल सीट पर रख दिए और मुझे नींद आ गई। कोटा स्टेशन आने पर जब सीट पर मोबाइल देखे तो नहीं मिले। दूसरे फोन से मोबाइल नम्बर पर फोन किए तो स्विच ऑफ आ रहे थे। इसके बाद बार-बार चोरी गए मोबाइलों के नम्बर पर कॉल करते रहे।

अचानक मोबाइल चोर ने दोनों मोबाइल ऑन कर दिए और चोर ने मोबाइल रिसीव कर लिया और पूछताछ में अपना नाम बनवारी मीणा बताया और सवाईमाधोपुर जिले के पीलोदा का रहने वाला बताया। गममैन व बेटे की मोबाइल चोर से बात हुई तो उसने बताया मोबाइल मेरे पास है 25 हजार रुपए दे दो तो फोन लौटा दूंगा। उनसे बात होने के बाद तय स्थान पर ये दोनों मोबाइल लेने पहुंचे तो उसी समय वहां से दो पुलिसकर्मी गुजर रहे थे।

मोबाइल चोर ने सोचा यह तो पुलिस लेकर आए है। तो उसने फोन कर कहा कि आप लोग पुलिस लेकर आए हो, मेरी गांव व इलाके में काफी इज्जत है। पुलिस वाले लाकर मेरी इज्जत मिट्टी में मिलाना चाहते हो और उसने मोबाइल देने से मना कर दिया। गांव व आसपास पता करने पर पता चला की यह एक राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है।