
सांसद अजय मिश्र टेनी को नई जिम्मेदारी, अब राजनीति के साथ-साथ संभालेंंगे इस पद को भी
लखीमपुर खीरी. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सांसद अजय मिश्र टेनी (Ajay Mishra Teni) को सदस्य नामित किया है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत काम करने वाले राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने देश में बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 20 सदस्यीय चार उपसमितियों का गठन किया है। इनमें पांच-पांच सदस्यों को नामित करते हुए उनको देश के अलग-अलग हिस्सों के टाइगर रिजर्व की निगरानी और बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के उपाय करने को अधिकृत किया है। इनमें उत्तराखंड के जिम कार्बेट और राजाजी अभयारण्य, यूपी के दुधवा टाइगर रिजर्व, बिहार के वाल्मीकि, राजस्थान के सरिस्का व महाराष्ट्र के बोर टाइगर रिजर्व के लिए लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी को संयोजक के रूप में चुना गया है। पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी, जयपुर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर और वर्धा महाराष्ट्र के लोकसभा सांसद रामदास कदम को भी नामित किया गया है।
Published on:
18 Feb 2020 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
