13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बदसलूकी की शिकार महिलाओं से की मुलाकात, योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी सरकार पर संविधान को नष्ट करने और लोकतंत्र का चीरहरण करने का आरोप लगाया

2 min read
Google source verification
priyanka_gandhi.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज लखीमपुर पहुंची। रास्ते में कई जगह कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। पंचायत चुनाव और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई धांधली और महिलाओं के साथ बीजेपी प्रत्याशियों द्वारा किए गए उत्पीड़न को लेकर लखीमपुर में महिला का हाल जानने प्रियंका गांधी पहुंचीं। कांग्रेस महासचिव ने लखीमपुर के पंसगवा के सेमराघाट से ब्लॉक प्रमुख पद की महिला उम्मीदवार की प्रस्तावक से मिलीं। उनसे बातचीत की और हर सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार महिला अपराध का पर्याय बन चुकी है। प्रदेश की महिलाएं आने वाले समय में महिला विरोधी सरकार को करारा जवाब देंगी।

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर आरोप लगाये और कहा कि जहां धांधली के मामले आये हैं, वहां चुनाव रद्द होने चाहिए। गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान जिले के पसगवां की रहने वाली अनीता यादव के साथ बदसलूकी हुई थी। सपा उम्मीदवार रितु सिंह ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन भरने करने के दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी महिला प्रस्तावक की साड़ी खींचने की कोशिश भी की थी। प्रियंका गांधी तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। 16 जुलाई को वह लखनऊ पहुंची थीं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया था।

सच्चाई छिपा नहीं सकती सरकार : प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी सरकार पर सविधान को नष्ट करने और लोकतंत्र का चीरहरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव का परिणाम उस तरह आपके पक्ष में नहीं आया तो अब जब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सरकार ने हिंसा करवा दी। आपकी पुलिस ने उम्मीदवारों का अपहरण किया, महिला उम्मीदवारों से मारापीट और उनके वस्त्र भी खीचें गये। सरकार पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी के सर्टिफिकेट से यूपी में कोरोना में दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार की आक्रामक क्रूरता, लापरवाही और अव्यवस्था की सच्चाई छिपाई नहीं जा सकती।


बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग