16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग बुझाने पहुंचे दमकल कर्मी की मौत

पेड़ की डाल टूट कर उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह घायल हो गया।  

2 min read
Google source verification
Fireman died during

लखीमपुर खीरी. मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमी में जल रहे पेड़ को बुझाने पहुंचे दमकल कर्मी पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से दमकल कर्मी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जब कि वहीं इसी पेड़ की डाल की चपेट में आकर गांव के ही निवासी मनोज सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ छोटे औऱ आशाराम का बेटा कुलदीप भी इस घटना में घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कुसुमी निवासी मुनेश सिंह के खेत स्थित एक पुराने बरगद के पेड़ में अचानक आग लग गई। जिसकी जानकारी मुनेश सिंह को शुक्रवार की सुबह हुई। सूत्रों की माने तो मुनेश सिंह ने बृहस्पतिवार की देर शाम को अपने गन्ने के खेत की पत्ती जलाई थी, लेकिन उसी समय यह आग पेड़ तक पहुंच गई और रात भर सुलगती रही। सुबह जब इसकी जानकारी मुनेश को हुई तो उन्होंने तत्काल ही मौके पर पहुचकर दमकल विभाग को फोन से सूचित किया क्योंकि यदि हवा के साथ आग और भड़कती तो आसपास के खेतों में गन्ने और गेहूं की खड़ी फसल को गम्भीर खतरा हो सकता था।

सूचना पर पहुची दमकल की गाड़ी उक्त पेड़ की आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी अधजले पेड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया और इसकी चपेट में आकर दमकलकर्मी कमलकांत पेड़ की डाल के नीचे दब कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल कमलकांत को मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से निकाला गया और आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं इसी पेड़ की डाल की चपेट में आकर गांव के ही निवासी मनोज सिंह का 16 वर्षीय पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ छोटे औऱ आशाराम का बेटा कुलदीप भी इस घटना में घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बड़ी खबरें

View All

लखीमपुर खेरी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग