2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखीमपुर में हैवानियत की हदें पार, छात्रा की आंखें फोड़ी, मुंह में मिट्टी ठूंसा; शव देख कांप गई लोगों की रुह

लखीमपुर खीरी में हैवानों ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया जिससे लोगों की रूह कांप गई। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार दोपहर मदरसे गई नाबालिग छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

2 min read
Google source verification
girl student brutally murdered in lakhimpur anger among villagers

लखीमपुर में छात्रा का शव मिलने के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़

लखीमपुर खीरी में हैवानों ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया जिससे लोगों की रूह कांप गई। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार दोपहर मदरसे गई नाबालिग छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सोमवार को करीब 11 बजे गन्ने के खेत में मिला। शव की हालत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। छात्रा के परिजनों ने दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। मौके पर मुआयना करने पहुंचे एसपी की गाड़ी का भी घेराव कर लिया और जमकर हंगामा किया।

यह है मामला
दरअसल, सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय छात्रा रविवार को मदरसे में गई थी। छात्रा शाम तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों द्वारा मिली सूचना पर पुलिस ने में गुमशुदगी दर्ज कर ली। लेकिन सोमवार करीब 11 बजे छात्रा का शव रमुवापुर गांव के पास मोहन सिंह के गन्ने के खेत में मिला।

शव मिलने की सूचना पर परिजनों और आसपास के गांव वाले वहां पहुंच गए। लोगों में हड़कंप मच गया। छात्रा की मां ने दुष्कर्म की आशंका जताई। छात्रा के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। आंखें फूटी हुई हैं। मुंह में मिट्टी भरी थी। कपड़े अस्त-व्यस्त थे।

दरिंदगी की सारी हदें की पार
छात्रा के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई हैं। गन्ने के खेत में जिस हालत में शव मिला उससे यह साफ जाहिर होता है। दरिंदों ने उसकी बायीं आँख फोड़ दी। चेहरे पर बेरहमी से वार किए गए हैं। नाक और मुंह में मिट्टी लगी है। कपड़े अस्त व्यस्त थे। शव की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

परिजनों के लगाए आरोपों से किया इनकार
छात्रा की बेरहमी से हत्या के बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस परिजनों के लगाए आरोपों को खारिज कर रही है।

Story Loader