2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल से घर जाते समय नकाबपोश दबंगों ने छात्रा को पीटा, आई गंभीर चोटें

पंजाबी कॉलोनी गुरूद्वारे के आगे ड्राइवर ने छात्रा को छोड़ दिया...

2 min read
Google source verification
Girl student injured by dabangg Lakhimpur Kheri

स्कूल से घर जाते समय नकाबपोश दबंगों ने छात्रा को पीटा, आई गंभीर चोटें

लखीमपुर-खीरी. शहर के बाहर से निकलने वाले पीलीभीत बस्ती मार्ग पर एक प्रतिष्ठित विद्यालय में छात्रा के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छात्रा ने इसी वर्ष विद्यालय में दाखिला लिया था। मामले पर छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि 20 जुलाई को स्कूल से घर जा रही छात्रा को नकाबपोश बदमाश ने रोक कर लाठी-डंडो से पीट दिया।

अज्ञात छात्रों ने मारा

गुरूवार को छात्रा के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि उसकी बेटी का प्रवेश माह अप्रैल में एलपीएस स्कूल में कराया गया था। 7 जुलाई को प्रार्थी की बेटी की किताबें क्लास से गायब हो गई थीं। जिसकी शिकायत उसने प्रधानाचार्य से की, जिस पर उसे आश्वस्त किया गया कि किताबों की फोटो काॅपी कराकर उसे दे दी जाएगी। 14 जुलाई को प्रातः 9.00 बजे उनकी बेटी जब टाॅयलेट गई, तब वहां पर मौजूद एक अज्ञात छात्रा ने उसको मारा और बाल पकड़कर सर दीवार में लड़ा दिया। इसकी भी शिकायत छात्रा द्वारा प्रधानाचार्य से की गई, तो उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन दिया परंतु कई दिन बीत जाने के बावजूद किसी तरह की कार्यवाही नहीं की गई। जिसके बाद 20 जुलाई को प्रार्थी की पुत्री जब स्कूल से छुट्टी के बाद बाहर आईं, तो वैन के ड्राइवर फिरोज ने उसको वैन से न ले जाकर बाइक से घर छोड़ने निकला। पंजाबी कॉलोनी गुरूद्वारे के आगे ड्राइवर ने छात्रा को छोड़ दिया।

छात्रा को आई गंभीर चोट

इसी दौरान वहां मौजूद एक लड़का जिसने अपने मुंह पर रूमाल बांध रखा था, छात्रा को रोक लिया और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जिससे छात्रा को गंभीर चोटें आई है। इस सम्बध में शिकायत करने पर प्रधानाचार्य ने कार्यवाही तो दूर की बात पीड़ित की बात सुननी तक नहीं पसंद की और यह कह दिया कि अगर आपकी पुत्री इस स्कूल में सुरक्षित नहीं है, तो उसका नाम कटवा दें। घटना के बाद छात्रा से पूरा परिवार दहशत में है।

विद्यालय नहीं समझ रहा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा

शहर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में एक छात्रा के साथ हो रहे दुव्र्यवहार की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है परंतु यहां के जिम्मेदार बेटी की सुरक्षा को लेकर तनिक भी गंभीर नहीं है। शायद यही कारण है कि छात्रा व उसका परिवार भयभीत है। बेटियों की पढ़ाई को लेकर सरकार भले ही दर्जनों प्रयास कर रही हो परंतु ऐसी घटनाएं बेटियों के मनोबल को गिराती है, जो विद्यालय बेटियों की सुरक्षा के लिए अपने आपको उत्तरदायी नहीं मान रहा है, जरूरत है ऐसे विद्यालय पर भी कार्यवाही की जाए।

जांच के नाम पर विद्यालय की लापरवाही पर पुलिस डाल रही पर्दा

एक छात्रा को विद्यालय में प्रताड़ित किया जाना, घर जाते समय उसका पीटा जाना, एक जघन्य अपराध है। ऐसे में पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिए। लेकिन इसके विपरीत पुलिस सिर्फ जांच का नाम ले रही है। मामले पर महिला एसओ हंसमती ने बताया कि मामले की जांच वे और सदर कोतवाल कर रहे है। जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

Story Loader