
गोला में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनसभा की है। जनसभा में सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी का विकास हुआ है, चाहे वो किसी भी जाति या धर्म का हो।
सीएम योगी ने गोला गोकर्णनाथ से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने विकास की योजना पहुंचाने में किसी की जाति, मत, मजहब नहीं देखा। सभी को विकास की योजनाओं का लाभ दिया।
काशी की तर्ज पर करेंगे विकास
योगी आदित्यनाथ ने राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोला गोकर्णनाथ मंदिर का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा।
उन्होंने कहा, यहां दिवंगत विधायक अरविंद गिरि ने क्षेत्र का विकास किया और उनकी अंतिम इच्छा थी कि गोला गोकर्णनाथ को काशी की तर्ज पर दर्शनीय बना दिया जाए। भविष्य में हम काशी की तर्ज पर यहां का विकास करेंगे।
माफिया दुम दबाए बैठे हैं
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पूरब में जाइये, पश्चिम में जाइये। पूरे प्रदेश में कहीं भी जाइये ये माफिया दुम दबाए हुए हैं। यही माफिया हैं जो पहले गरीब, आम आदमी का हक छीनते थे।"
सितंबर में हो गया था गोला विधायक का निधन
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने अरविंद गिरि का इस साल छह सितंबर को निधन हो गया था। यहां तीन नवंबर को मतदान होना है।
सत्तारूढ़ भाजपा ने इस सीट पर अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने पूर्व विधायक विनय तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। मुख्य मुकाबले सपा और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है।
Updated on:
31 Oct 2022 04:53 pm
Published on:
31 Oct 2022 04:47 pm
बड़ी खबरें
View Allलखीमपुर खेरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
